फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 2.47 ग्राम चिट्टे के साथ दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत बसाल में घालूवाल पुल के साथ 2.47 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी शम्मी खान (27) निवासी गांव कोहटा डाकघर बडैहर और शुभम शर्मा (24) निवासी गांव भौर (लखनपुर) डाकघर ककरोट तहसील भोरंज जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश को काबू किया है। जानकारी के अनुसार थाना सदर ऊना की टीम शनिवार को गश्त पर थी। इस दौरान बसाल में घालूवाल पुल के नजदीक स्कूटी सवार दो युवकों को शक के आधार पर रोका गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास 2.47 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें