फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मैहतपुर में चोरी के दो आरोपी 29 तक पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर और बर्तनों की दुकानों में की थी चोरी
विज्ञापन


दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी, जांच में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। मुख्य बाजार में एक साथ पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम देने वालों में से स्थानीय पुलिस की टीम ने दो आरोपियों को अमृतसर से दबोचा है। इन्हें 29 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन के आधार पर चोरों का पीछा करते हुए जांच टीम अमृतसर में उन शातिरों के घर तक जा पहुंची और उन्हें वहां से दबोच लिया और ऊना न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें 29 मार्च तक रिमांड पर भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार इनके अन्य साथियों तक भी पुलिस पहुंचने वाली है। एक साथ पांच दुकानों के ताले तोड़कर मैहतपुर के कारोबारियों में दहशत का माहौल पैदा करने वाले इन शातिरों से पुलिस रिमांड पर चोर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का पुलिस प्रयास कर रही है। चोरी की इस घटना के पीछे कुल कितने लोग थे और क्या सभी पेशेवर चोर हैं, इस मामले की पुलिस गंभीरता से तहकीकात कर रही है। मेडिकल स्टोर में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए एक चोर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वे कुछ कीमती सामान लिफाफे के अंदर डालता नजर आ रहा था। पुलिस ने शिकायत मिलने पर चोरी की शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। एसएचओ मैहतपुर एमआर नायक ने कहा कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को 29 मार्च तक रिमांड पर लिया गया है, आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें