फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 63.32 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े दो आरोपी चार दिन की रिमांड पर

Thu, 18 Jun 2026 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना की विशेष अन्वेषण शाखा (एसआईयू) ने बीते सोमवार को संतोषगढ़-टाहलीवाल रोड पर नाकाबंदी के दौरान 63.32 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी बाइक की टूलकिट में हेरोइन (चिट्टा) ले जा रहे थे। बताया जा रहा कि दोनों आरोपी पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले हैं और रिश्ते में सगे भाई हैं। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनके रैकेट में कौन लोग शामिल हैं और वे कहां नशे की खेप लेकर जा रहे थे, जल्द यह कड़ियां खंगाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें