ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत लोअर बसाल में एक ट्रक चालक ने खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे बसाल में एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक अभिषेक राणा निवासी बडेढ़ा जिला ऊना ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठे सुरेश कुमार निवासी लोअर बसाल जिला ऊना को गंभीर चोटें आई। उसे घायल अवस्था में स्थानीय लोग ऊना अस्पताल ले गए। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद