फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना-अंब नेशनल हाईवे पर धंधड़ी में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
ऊना-अंब नेशनल हाईवे पर धंधड़ी में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त। संवाद
विज्ञापन
चालक सुरक्षित, सड़क किनारे घरों का रास्ता बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। ऊना-अंब नेशनल हाईवे पर धंधड़ी में मंगलवार तड़के करीब तीन बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया, जबकि वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के कारण सड़क किनारे स्थित करीब 10 से 15 घरों का रास्ता भी अवरुद्ध हो गया, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रक चालक ने बताया कि हादसा अचानक स्टीयरिंग लॉक हो जाने के कारण हुआ। नियंत्रण खोने के बाद ट्रक सड़क किनारे जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि सड़क किनारे बनी दुकानें और घर हादसे की चपेट में नहीं आए, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। चालक के अनुसार ट्रक में कुरकुरे, चिप्स आदि माल लदा हुआ था, जिसे लेकर वह मंडी की ओर जा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हाईवे पर हाल ही में लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और गति नियंत्रण के पुख्ता उपाय करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें