फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले में पहली बार कुष्ठ रोग की पहचान के लिए ट्रिपल एस टेस्ट की सुविधा शुरू

Sat, 21 Sep 2024 02:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में हो सकेगा ट्रिपल एस टेस्ट, पहले मेडिकल कॉलेजों के लिए करना पड़ता था मरीज को रेफर
विज्ञापन

आशुतोष डोगरा
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहली बार कुष्ठ रोग की प्रारंभिक जांच के लिए किए जाने वाले ट्रिपल एस टेस्ट (स्पिल्ट स्किन समेयर) की सुविधा शुरू हो गई है। इससे अब कुष्ठ रोग की पुष्टि करने के लिए के संभावित मरीजों को उक्त टेस्ट करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज में बड़े स्वास्थ्य संस्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
गौर हो कि इससे पूर्व जिला में यह सुविधा किसी भी सरकारी व निजी लैब में उपलब्ध नहीं है। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में अब क्षेत्रीय अस्पताल में ही कुष्ठ रोग की जांच के लिए किए जाने वाले ट्रिपल एस टेस्ट की सुविधा को भी शुरू कर दिया गया है। अस्पताल में चल रही क्रस्ना लैब के माध्यम से यह टेस्ट किए जाएंगे। इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन की तरफ से स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। इससे पूर्व अस्पताल की चर्म रोग ओपीडी में कुष्ठ रोग से संभावित मरीज आने पर विशेषज्ञ को मरीज का टेस्ट करवाने के लिए उसे पीजीआई व अन्य किसी मेडिकल कॉलेज में रेफर करते थे। इससे मरीज को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खास बात यह है कि उक्त टेस्ट जिला में निजी स्तर पर भी किसी लैब में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में क्षेत्रीय अस्पताल द्वारा इस टेस्ट को पहली बार शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल में ट्रिपल एस टेस्ट की सुविधा को शुरू कर दिया गया है। इससे अगर किसी को कुष्ठ रोग है तो इसकी प्रारंभिक जांच क्षेत्रीय अस्पताल में हो जाएगी। यह टेस्ट बिना किसी शुल्क से किया जाएगा।
डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें