फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों को बांटे तिरंगे, एनएसएस स्वयंसेवियों ने दिखाया उत्साह

विज्ञापन
जीएसएसएस घनारी में राज्य स्थापना दिवस और गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते छात्र एव
विज्ञापन
घनारी स्कूल में राज्य स्थापना दिवस और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनारी में हिमाचल प्रदेश राज्य स्थापना दिवस और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एनएसएस स्वयंसेवियों और छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ललित मोहन ने की। जबकि, विक्ट्री इंडिया नेशनल ऑर्गेनाइजेशन गुगलैहड़ के विनय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ललित मोहन ने राज्य स्थापना दिवस और गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ये विशेष दिवस हमारे इतिहास, संस्कृति और संविधान की महानता को स्मरण कराते हैं और देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हैं। उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विक्ट्री इंडिया नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ने स्वतंत्रता सेनानी राम चंद की स्मृति में छात्रों को तिरंगे वितरित किए। इस पहल ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सोनिका चौधरी और सतीश के.कालिया ने बताया कि एनएसएस स्वयंसेवियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी से न केवल कार्यक्रम को सफल बनाया, बल्कि राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया। उपप्रधानाचार्य डॉ. गुरदीप सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व विकास और उनमें देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर बलविंदर सिंह, रजनीश चंद्र, संदीप पुष्करण, रविंद्र गुलेरिया और विकास शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें