फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
ऊना में  पूर्व सशस्त्र सैनिक दिवस पर पूर्व सैनिकों के साथ उपायुक्त जतिन लाल। संवाद
विज्ञापन
शहीद स्मारक पर 10वां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय के शहीद स्मारक पर बुधवार को 10वां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मनाया गया। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, उनके परिजन और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण ऊना, लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने की। मुख्य अतिथि उपायुक्त ऊना, जतिन लाल ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उपायुक्त ने कहा कि सैनिकों का साहस, अनुशासन और देशभक्ति पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने युवाओं को देश के वीर सैनिकों के शौर्य, त्याग और पराक्रम से अवगत कराने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में सैनिक कल्याण विभाग की ओर से बीते वर्ष पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए की गई विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें