फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पौधरोपण कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 24 Mar 2026 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना के एमसीए और एमबीए विभाग द्वारा उन्नत भारत अभियान के तहत शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को याद करते हुए शहीदी दिवस मनाया। इस अवसर पर जहां विद्यार्थियों ने देशभक्ति के संकल्प लिए, वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मीता शर्मा, उप प्रधानाचार्य प्रो. पुनीत प्रेम कंवर, एमबीए समन्वयक डॉ. संजय वर्मा और एमसीए समन्वयक डॉ. प्रोमिला देवी ने विशेष रूप से शिरकत की। शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए कॉलेज परिसर में विभिन्न औषधीय और छायादार पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें