फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: काकोरी कांड के अमर क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घनारी(ऊना)। शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट के सदस्यों ने रावमापा घनारी में स्थापित शहीद स्मारक पर काकोरी कांड के अमर क्रांतिकारियों राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह के 98वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। क्लब के प्रधान मुनीष ठाकुर ने क्रांतिकारियों की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि ये वीर सपूत देश का गौरव हैं और उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुनीष ठाकुर ने बताया कि काकोरी कांड के बाद अंग्रेजी हुकूमत ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से जुड़े इन तीनों महानायकों को दोषी ठहराते हुए 19 दिसंबर 1927 को फांसी दे दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि अशफाक उल्ला खान और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की मित्रता हिंदू–मुस्लिम एकता की अद्भुत मिसाल है, जो आज के समाज के लिए एक बड़ा संदेश प्रस्तुत करती है। इस मौके पर क्लब के उपप्रधान राजिंद्र बंसल, अमृतपाल सिंह, जनक शर्मा, रमन, मंजीत सिंह, विशाल, रघुनंदन, हनी, अरमान, शम्मी सिंह सहित अन्य सदस्यों ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें