शहीद कैप्टन अमोल कालिया के 25वें वलिदान दिवस पर शिवालिक एवन्यू पार्क में श्रद्धांजलि समारोह
25वें बलिदान दिवस पर शिवालिक एवन्यू पार्क में समारोह आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बलिदानी कैप्टन अमोल कालिया के 25वें बलिदान दिवस पर शिवालिक एवन्यू पार्क में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैप्टन अमोल कालिया के पिता सतपाल कालिया, माता ऊषा कालिया तथा अन्य परिजनों ने पुष्पांजलि देकर बेटे के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन किया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने बलिदानी कैप्टन अमोल के वलिदान को रेखांकित करते हुए नई पीढ़ी को भी इस कुर्बानी से अवगत करवाने पर बल दिया तथा इसे स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की। इस अवसर पर पिता सतपाल कालिया, हिम आंचल पैंशनर्ज संघ से रमेश भारद्वाज, प्रेम राजपूत, देसराज मेहता, मदन सिंह ठाकुर, राम सिंह, रोशन लाल चौधरी, होशियार सिंह, राममूर्ति लट्ठ, राम कुमार, ग्रुप कैप्टन अमन कालिया, प्रोफेसर दीपक कालिया, प्रिंसिपल सतीन्द्र सिंह, डाक्टर तिलक राज शर्मा, काउंसलर व अन्य उपस्थित रहे।