सामुदायिक अस्पताल दौलतपुर चौक में नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित करनेके दौरान।स्रोत स्वयं
सामुदायिक अस्पताल दौलतपुर चौक में नर्सिंग स्टाफ को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। सामुदायिक अस्पताल दौलतपुर चौक में शनिवार को विश्व नर्सिंग सप्ताह के समापन पर नर्सिंग सेवा की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अस्पताल इंचार्ज डॉ. संदीप नरूला ने की। उन्होंने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं और मानवता की सच्ची सेविका होती हैं। आपातकालीन परिस्थितियों में नर्सें जिस समर्पण और सेवा भावना से कार्य करती हैं, वह प्रशंसनीय है। डॉ. सुखविंदर सिंह, डॉ. विनय और डॉ. संविन्दा ने भी नर्सिंग पेशे के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि समाज को नर्सों के योगदान को सदैव स्मरण रखना चाहिए। कार्यक्रम में चीफ़ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट कमल कुमार सहित सिस्टर रेणु बाला, जसविंदर, प्रियंका, दीपा रानी, शिल्पा, पूनम शर्मा, सत्या देवी, सुनीता देवी, शिवानी शर्मा, अरुणा देवी, शबनम, शिखा, सविता शर्मा, शिखा शर्मा और अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में वार्ड सिस्टर सतनाम कौर ने सभी नर्सिंग कर्मियों को फूल और मिठाई देकर सम्मानित किया। उनके सेवाभाव की सराहना की गई। अंत में अस्पताल प्रशासन ने सभी नर्सिंग स्टाफ को बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए प्रेरित किया और उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया।