फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अग्निशमन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि, लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
अग्निशमन चौकी टाहलीवाल की टीम अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत नेस्ले कंपनी में मॉक डि्रल करते हु
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। अग्निशमन चौकी टाहलीवाल में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। चौकी प्रभारी सुनील दत्त की अगुवाई में कर्मचारियों ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को याद किया। यह सप्ताह 14 अप्रैल 1944 को मुंबई डॉक पर हुए भीषण अग्निकांड की याद में मनाया जाता है। उस हादसे में एसएस फोर्ट स्टिकाइन जहाज में विस्फोट के कारण भारी तबाही हुई थी। इसमें कई अग्निशमन कर्मियों और नागरिकों की जान गई थी। सोमवार को निजी उद्योग टाहलीवाल में कर्मचारियों को आग से बचाव के तरीके और अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए अभ्यास कराया गया। सुनील दत्त ने कहा कि यह सप्ताह केवल श्रद्धांजलि का समय नहीं, बल्कि आग से जुड़ी घटनाओं को रोकने और लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का अवसर है। इसे लेकर विभाग व उद्योग के कर्मचारी मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें