फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 15 जून को होंगे महिला वर्ग हॉकी खिलाड़ियों के ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल जूनियर और सब जूनियर महिला वर्ग हॉकी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित महिलाएं 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर और सब जूनियर महिला वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगी। जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप पहली अगस्त से 12 अगस्त तक काकीनाड़ा (आंध्र प्रदेश) और सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप तीन जुलाई से 14 जुलाई 2025 तक रांची ( झारखंड) में आयोजित की जाएगी। जूनियर महिला वर्ग के लिए वैध आयु पहली जनवरी 2006 या उसके बाद जन्म लेने वाले प्रतिभागी चयन के लिए पात्र होंगे। सब जूनियर महिला वर्ग के लिए पहली जनवरी 2009 या उसके बाद जन्म लेने वाले चयन के लिए उपलब्ध होंगे। चयन ट्रायल माजरा ( सिरमौर) के एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड में 15 जून 2025 को सुबह 8 बजे आयोजित किया जाएगा। महिला खिलाड़ियों को हिमाचल प्रदेश का आयु प्रमाण, चिकित्सा और वास्तविक प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। चयन समिति में अजीत ठाकुर, अनिल खंतवाल (सीईओ) आशीष सेन, पंकज सकलानी व पूनम राणा शामिल होंगे। खिलाड़ियों के लिए हॉकी इंडिया पोर्टल में पंजीकृत होना भी अनिवार्य है। यह जानकारी हॉकी हिमाचल के महासचिव रोमेश पठानिया ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें