फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खिलाड़ियों के ट्रायल 16 और 17 जुलाई को बिलासपुर में

Sun, 05 Jul 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा बिलासपुर स्थित खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया ने बताया कि विभाग की ओर ट्रायल 16 और 17 जुलाई 2026 को सुबह 8 बजे से खेल छात्रावास बिलासपुर में होंगे। पहले दिन 16 जुलाई को लड़कों के लिए एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और जूडो के ट्रायल होंगे, जबकि 17 जुलाई को लड़कियों के लिए एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और जूडो की चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। विभाग द्वारा निर्धारित शारीरिक मानकों के अनुसार खिलाड़ियों की ऊंचाई और वजन की भी जांच की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को खेल छात्रावास में आवास, भोजन, प्रशिक्षण तथा आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, खेल उपलब्धियों के प्रमाणपत्र, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचें। चयन पूरी तरह खिलाड़ियों के प्रदर्शन और निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें