दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा संचालित क्रिकेट सब सेंटर चलेट के स्कॉलर स्टेयर स्कूल में सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुई कोच सुनील शिकारा जो कि बीसीसीआई और एचपीसीए से प्रमाणित कोच है, ने बताया कि सत्र 2024-2025 के लिए ट्रायल 31 मार्च को सुबह 9:30 बजे लिया जाएगा, जो भी लड़के एवं लड़कियां 10 साल से लेकर 18 साल तक के क्रिकेट खेलने और सीखने के इच्छुक हैं, वह सभी इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। संवाद