फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश और अंधड़ से गिरे पेड़, यातायात रहा बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति ठप, मकानों की छतें उड़ीं, गेहूं की फसल को नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में बुधवार देर रात अंधड़ और बारिश से नुकसान हुआ है। पककर तैयार गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। किसान रात भर काटी हुई फ़सल को समेटने में लगे रहे। इस दौरान शादी समारोह में नुकसान हुआ। टेंट, कुर्सियां बिखर गईं। लाखों का नुकसान होने का अनुमान है। इस दौरान कई घरों में डाले गए टीन के शेड उड़ गए। बुधवार देर रात सड़कों पर घंटों यातायात प्रभावित रहा। नलवाड़ी- तलमेहडा सड़क पर लगभग 13 घंटे यातायात प्रभावित रहा। वहीं, सोहारी-टकोली-तलमेहड़ा सड़क पर 11 घंटे, तलमेहड़ा-जोल सड़क पर आठ घंटे यातायात प्रभावित रहा। हालांकि, दो सड़कों पर स्थानीय लोगों के सहयोग से गिरे पेड़ हटा दिए गए। तलमेहड़ा-नलवाड़ी सड़क पर कोकरा में सड़क पर गिरे बड़े आम के पेड़ से रात नौ बजे से सुबह लगभग दस बजे तक यातायात पूरी तरह से बंद रहा। लोक निर्माण विभाग बंगाणा की ओर से मशीन के माध्यम से इस पेड़ को सड़क से हटा कर यातायात व्यवस्था को सुचारु कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग डिविजन बंगाणा के कनिष्ठ अभियंता पंकज का कहना है कि सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने के लिए टीमें जुटी हुई हैं। दोपहर तक सभी सड़कों को यातायात के लिए सुचारु रूप से खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें