संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना नगर के संस्थापक और गुरु नानक देव के वंशज बाबा साहिब सिंह बेदी के दमदमा अस्थान पर वीरवार को बाबा साहिब सिंह बेदी के जन्म उत्सव समागम की संपूर्णता पर त्रयोदशी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में गुरु नानक देव के वंशज बाबा सर्बजोत सिंह बेदी और समूह साध संगत ऊना मौजूद रही। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद रागी भाई हरजोत सिंह, दलबीर सिंह बड़भागी, भाई गोपाल सिंह बालीवाल, भाई हरदीप सिंह, भाई बलविंदर सिंह, इकबाल सिंह, भाई कुलदीप सिंह, भाई अनिल सिंह सहित अन्य ने कथा कीर्तन से उपस्थित संगत को निहाल किया। बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने गुरुओं की ओर से दिए उपदेश पर चलने की प्रेरणा दी और सरबत के भले की अरदास की गई। कार्यक्रम में बाबा सुरिंदर सिंह, बाबा अमनदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, सतनाम सिंह, हरपाल सिंह कोटला, जोगमान सिंह, सरबजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, तलविंदर सिंह, इंदरजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, सुरजीत सिंह, अजेब सिंह, चरणजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर लंगर का भी आयोजन किया गया।