फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मांगोंं को लेकर परिवहन कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नंगल में अपनी मांगों को लेकर गेट रैली कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
नंगल। पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर नंगल बस अड्डे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने गेट रैली का आयोजन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर यूनियन नेता अमरजीत सिंह भट्टी, रामदयाल और अन्य नेताओं ने कहा कि जब से प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तभी से रोडवेज की ओर सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। हालात दिन प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं। इन नेताओं ने कहा कि पीआरटीसी में निजी बस चालकों द्वारा किलोमीटर स्कीम के तहत डाली जा रही बसें पंजाब रोडवेज के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही हैं। इसके बावजूद प्रबंधन इस योजना से पीछे हटने का नाम नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे आज पूरी नहीं होती तो 27 जून को प्रदेशभर में चक्का जाम किया जाएगा। साथ ही 28 जून को मुख्यमंत्री कोठी का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर कर्मचारी नेता बलविंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह, मनमीत सिंह, गुरपाल सिंह, दीपक कुमार, मनोहर लाल और अजय कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें