जिला ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रोष देखने को मिला है। यहां से कांग्रेस विधायक देवेन्द्र कुमार भुट्टो के निष्कासन के बाद कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कहीं कार्यकर्ता हॉर्डिंग पर उनके मुंह पर कालिख लगाकर गद्दार लिख रहे हैं तो कुछ लोग कह रहे हैं कि अभी भी इंतजार करो। वहीं पर शुक्रवार को क्षेत्र में प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री के साथ लगाए गए पोस्टर के साथ देवेन्द्र कुमार भूटटो की फोटो पर कालिख पोती गई है और साथ में गद्दार लिखा गया है। जोकि आने वाले दिनों में किसी हलचल के संकेत सामने आ रहे हैं। हालांकि कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी द्वारा अभी तक कोई भी इस संदर्भ में बैठक या फिर विरोध प्रदर्शन सामने नहीं आया है। परन्तु अब विरोध की चिंगारी सुलग चुकी है।