बाल स्कूल हमीरपुर में आयोजित मॉक ड्रिल में छात्रों को आग से बचाव के गुर सिखाते होमागार्ड के जवा
हमीरपुर। पीएमश्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में मंगलवार को एक दिवसीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में दमकल विभाग से होमगार्ड के जवानों ने आग से बचाव, आपदा के जोखिमों को कम करना और बाढ़ की स्थिति में बचाव आदि के बारे में अभ्यास करवाकर जानकारी प्रदान की। इस मौके पर दमकल विभाग से अशोक रांगड़ा, स्कूल प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद और भूपेंद्र आदि उपस्थित रहे।
बाल स्कूल हमीरपुर में आयोजित मॉक ड्रिल में छात्रों को आग से बचाव के गुर सिखाते होमागार्ड के जवा