फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ट्रिपल आईटी ऊना में प्रशिक्षुओं को क्वांटम टेक्नोलॉजी पर जागरूक किया

Wed, 22 Jul 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ट्रिपल आईटी ऊना में आईआईटी दिल्ली के क्वांटम मैटेरियल्स एंड डिवाइसेज (क्यूएमडी) फाउंडेशन के सहयोग से राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (एनक्यूएम) के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ट्रिपल आईटी ऊना तथा आसपास के शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और शोधार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रिपल आईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौर तथा क्यूएमडी फाउंडेशन के निदेशक एवं आईआईटी दिल्ली के एसोसिएट डीन प्रो. राजेंद्र सिंह ने किया। प्रो. मनीष गौर ने विज्ञान, इंजीनियरिंग और नवाचार के भविष्य को आकार देने में क्वांटम टेक्नोलॉजी की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. अभिषेक जैन ने विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने तथा भारत की तकनीकी प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रो. राजेंद्र सिंह ने क्यूएमडी फाउंडेशन की कार्ययोजना और भारत में अनुसंधान, शिक्षा, उद्योग सहयोग तथा क्षमता निर्माण के माध्यम से क्वांटम टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी दी। डॉ. प्रवीण कुमार (प्लाक्षा विश्वविद्यालय), डॉ. शिव कुमार (क्यूएमडी फाउंडेशन), प्रो. राजेश कुमार (आईआईटी रुड़की), डॉ. विदुर राज (क्वानास्त्रा), डॉ. निशांत डोगरा (क्यूज़ैब्रे, स्विट्ज़रलैंड) तथा क्यूएमडी फाउंडेशन के विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। कार्यक्रम का समापन इंटरैक्टिव क्वांटम क्विज एवं प्रमाणपत्र वितरण के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें