फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तलमेहड़ा–जोल मार्ग पर बड़ा पेड़ गिरने से यातायात रहा बाधित

विज्ञापन
बंगाणा क्षेत्र में बारिश के चलते सड़क में गिरा पेड़।संवाद
विज्ञापन
भारी बारिश से जनजीवन पर पड़ा असर
विज्ञापन

खेतों में मक्की की फसल को पहुंचा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में रविवार सुबह से हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन पर असर डाला है। खेतों में खड़ी मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। नलवाड़ी–तलमेहड़ा–जोल सड़क पर संजय वाटिका, मटियाला, बुहाणा ठठूहं, कोकरा, चडोली, चंबोआ सहित विभिन्न स्थानों पर पहाड़ों से मलबा और पेड़ गिरने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। रविवार दोपहर तलमेहड़ा–जोल मार्ग पर एक बड़ा पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय युवाओं अंकुश शर्मा, नितिन ठाकुर, सतपाल शर्मा, जीवन शर्मा, चरण दास शर्मा, विजय शर्मा और सुखदेव शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क से पेड़ हटाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन लगातार हो रही तेज बारिश के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग बंगाणा के अधिशासी अभियंता संजीव गौतम ने बताया कि मामला विभाग के संज्ञान में है। बारिश थमते ही टीम को प्रभावित सड़कों से मलबा और गिरे पेड़ हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि यातायात व्यवस्था को जल्द बहाल किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें