फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर पंचायत अंब में ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

Wed, 14 Oct 2026 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। नगर पंचायत अंब में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों पर लगाम लगाने के लिए मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस (टीटीआर) अंब के इंचार्ज एएसआई यशपाल की अगुवाई में पुलिस दल ने अंब बस अड्डा बाजार, नैहरियां रोड तथा ऊना रोड, बाजार क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे निर्धारित पार्किंग स्थल के बाहर खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। कई वाहन चालकों द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए अपने वाहनों को नो पार्किंग क्षेत्रों में खड़ा किया गया था, जिससे आम जनता और अन्य वाहनों की आवाजाही में परेशानी आ रही थी। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 30 से अधिक वाहनों के चालान काटकर जुर्माना लगाया। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि बाजार और व्यस्त सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहन जाम का मुख्य कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब और अधिक कड़ा रुख अपनाएगी। उन्होंने सभी वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों से अपील की है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें। यदि कोई भी व्यक्ति नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह विशेष जांच अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें