ऊना। अंबेहड़ा से धमांदरी सड़क (किलोमीटर 0/000 से 8/300) पर वाहनों की आवाजाही 24 जनवरी से 23 फरवरी तक बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को वैकल्पिक सड़क मार्ग धमांदरी-नंगल सलांगड़ी-अमरोह वाया कुडू पर मोड़ा गया है। इस बारे उपायुक्त ऊना, जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 116 के अंतर्गत आदेश जारी किए हैं। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत अंबेहड़ा से धमांदरी सड़क के उन्नयन सहित अन्य निर्माण कार्यों को त्वरित और सुचारु रूप से करने के लिए आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।