फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भाखड़ा थाना कलां सड़क पर यातायात हुआ बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले चार दिन से बड़े वाहनों के लिए बाधित था मार्ग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। भाखड़ा थाना कलां सड़क के बीच कोलका रायपुर मैदान के पास ज्वालापुर गांव में भूस्खलन की वजह से बाधित हुई सड़क को लोक निर्माण विभाग ने दुरुस्त कर दिया है। पिछले चार दिन से सड़क बड़े वाहनों के लिए बाधित थी। ज्वालापुर गांव में दो माह से सड़क पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से राहगीर व वाहन चालक परेशान हो रहे थे। स्कूली बच्चों को भी दलदल या वोट का सहारा लेकर स्कूल आना-जाना पड़ रहा था। बाद में विभाग ने स्थानीय लोगों के सहयोग व विधायक विवेक शर्मा के प्रयासों के चलते सड़क को यातायात के लिए खोल दिया था लेकिन पिछले चार दिन से दोबारा भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो गया था। स्थानीय लोगों सुखदेव परमार, पवन कुमार, राज कुमार, अभय पराशर, रमेश चंद वंगा, राजेश नरवाल, कुडडू, राजीव सहित अन्य लोगों ने सरकार और संबंधित विभाग का आभार व्यक्त किया है। लोक निर्माण विभाग बंगाणा के अधिशासी अभियंता संजीव गौतम का कहना है कि सड़क पर पिछले दिनों से लगातार हो रहे भूस्खलन की वजह से यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मौसम साफ होते ही यातायात व्यवस्था को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें