सड़कों पर जाम आमजन परेशान ,,,,,,, ऊना में त्योहारी सीजन के चलते लगा हुआ भारी जाम में फंसे हुए ल
ऊना। धनतेरस और त्योहारी सीजन के चलते ऊना शहर में उमड़ी भारी भीड़ का असर यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। शहर के प्रमुख मार्गों ऊना-धर्मशाला, ऊना-चंडीगढ़ और ऊना-हमीरपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ समय बाद जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से रुक-रुक कर जाम लगता रहा। हैरानी की बात यह रही कि प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए दिए गए आदेशों के बावजूद सड़कों पर छोटे टिपर दौड़ते नजर आए। त्योहारों के दौरान पहले से ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा हुआ था, ऐसे में टिपरों की आवाजाही ने परेशानी को और बढ़ा दिया। लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस को विशेष व्यवस्था करनी चाहिए ताकि आम जनता को जाम से राहत मिल सके।