बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के जोल, तलमेहड़ा, नलवाड़ी तलमेहड़ा, डीहर तलमेहड़ा, सोहारी तलमेहड़ा बाजार चौक पर हर तीसरे दिन जाम की समस्या आम होकर रह गई है। दोपहिया वाहन चालकों की मनमर्जी से आम जनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर हिमाचल पथ परिवहन निगम सहित निजी व स्कूली बच्चों को ले जाने बाले बस चालकों को तलमेहड़ा बाजार चौक पर जाम की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसका जहां मन कर रहा है, अपने वाहन खड़े कर खुद इधर उधर चले जाते हैं और भी परिवहन निगम तथा निजी बसें अपने गंतव्य रूट पर आती जाती है तो अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं पर खरयालता डीहर से बीडीसी मोहित कुमार डीहर पंचायत प्रधान पंचायत पूनम राणा, उपप्रधान अमर सिंह, खरयालता पंचायत प्रधान गिरधारी लाल, उपप्रधान अशोक शर्मा सहित अन्य बुद्धिजीवी वर्ग ने सभी से सहयोग का आह्वान किया है। एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।