फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: व्यापारियों ने फोरलेन मुद्दे पर मंत्री हरजोत बैंस से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने समस्याओं का हल करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल(ऊना)। कीरतपुर साहिब-नंगल मुख्य मार्ग पर बनने वाले फोर लेन मार्ग को लेकर भानुपली और नंगली टप्परियां के व्यापारियों ने मंत्री हरजोत सिंह बैंस से मुलाकात की। बैठक ग्राम पंचायत टप्परियां की सरपंच नीलम सोनी के निवास पर हुई। व्यापारियों ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के कारण कई दुकानदारों का कारोबार और मकान प्रभावित हो रहे हैं और फोरलेन योजना इस तरह बनाई जाए कि स्थानीय व्यापार को न्यूनतम नुकसान हो। मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि काम व्यापारियों की सलाह के अनुसार होगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इस मामले के लिए एसडीएम नंगल की अध्यक्षता में विशेष कमेटी गठित की गई है, जिसमें व्यापारी अपनी आपत्तियां और सुझाव दर्ज करा सकते हैं। बैठक में पूर्व सरपंच लाला जुगल सोनी, लाला बिजे सोनी, लाला राजिंद्र उप्पल, लाला गोपाल उप्पल, दीपक सोनी, ऋषि चौधरी, हरिओम उप्पल, राहुल सोनी और अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें