दियोली में सड़क के बीच फंसा तुड़ी से लदा ट्रैक्टर लगा जाम।संवाद
घनारी(ऊना)। तहसील घनारी के गांव दियोली में बुधवार सुबह लंबा जाम लग गया। इस दौरान तूड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली सड़क के बीचों बीच फंस गई। जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। सुबह के व्यस्त समय में लगे इस जाम के कारण लोग परेशान हुए। सड़क के बीचों बीच ट्रैक्टर ट्राली फंसने से करीब तीन से चार घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को बाहर निकाला गया। राहगीर पंकज, हैप्पी, जीवन, रोहित अनिल ने मांग उठाई है कि ऐसे भारी वाहनों की आवाजाही और लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इससे लोगों को भविष्य में इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद