बंगाणा (ऊना)। जिला ऊना के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक सदाशिव ध्यूंसर महादेव मंदिर तलमेहड़ा बही में शुक्रवार देर शाम को कांवड़ियों के अलग-अलग ग्रुप मंदिर परिसर पहुंचे। जैसे ही कांवड़ियों ने मंदिर की सीढि़यों पर चढ़ना शुरू किया और शिव पिंडी पर जलाभिषेक किया, उसी समय मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में बरसात की पहली मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। कम से कम एक घंटा लगातार बारिश होने से जहां पर किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली, वहीं पर प्रचंड गर्मी से भी राहत मिली।