उपमंडल बंगाणा में आत्मा प्रोजेक्ट विभाग द्वारा राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के मौके कृषि विभाग के
दौलतपुर चौक (ऊना)। ग्राम पंचायत मवा कहोलां में प्रधान मीना कुमारी की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से रजनी शर्मा ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने महिलाओं एवं किशोरियों को उनके मासिक धर्म व स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सेनेटरी पैड को इस्तेमाल करने के बाद इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए। इसको धोकर अखबार में लपेट कर कूड़े दान में या जमीन में दबा देना चाहिए। महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने गर्भवती महिलाओं धात्री माताओं और किशोरियों को संतुलित आहार लेने के बारे में बताया, ताकि अनीमिया से बचा जा सके।