फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गर्भवती माताओं को संतुलित आहार लेने के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में महिलाओं और किशोरियों को बताए उनके अधिकार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। ग्राम पंचायत मवा कहोलां में बुधवार को प्रधान मीना कुमारी की अध्यक्षता में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें पर्यवेक्षक रजनी शर्मा की ओर से ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहे। लड़कियों की शिक्षा एवं सुरक्षा के प्रति जानकारी दी गई। यह अभियान समाज में महिलाओं एवं लड़कियों के प्रति हो रहे भेदभाव को खत्म करने और उन्हें हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा रहा। किशोरियों को मासिक धर्म व व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। गर्भवती माताओं, धात्री माताओं और किशोरियों को संतुलित आहार लेने के बारे में बताया गया ताकि एनीमिया से बचा जा सके। महिलाओं को विभाग से संबंधित योजनाओं जैसे सुख आश्रय, सुख शिक्षा योजना, बेटी है अनमोल, शगुन योजना आदि के बारे में बताया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान मीना कुमारी व पंचायत सदस्य और गांव की महिलाएं व किशोरियां उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें