रक्तदान शिविर
थानाकलां ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में पूर्वाह्न 10 बजे अनुभूति भवन बिजली घर सतरुखा हटली में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
जागरूकता कार्यक्रम
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के निर्देशानुसार नालसा (बच्चों के लिए बाल हितैषी विधिक सेवाएं) वर्ष 2024, विधिक अधिकार पर जागरुकता कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे समूर कलां विशेष गृह में आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम
पीएनबी आरसेटी ऊना के कार्यालय में ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्वाह्न 10 बजे आयोजित किया जाएगा।
समापन
राज्यस्तरीय अंडर 19 और सीनियर बेडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता का समापन दोपहर बाद दो बजे होगा।
भागवत कथा
थानाकलां के शिव मंदिर में भागवत कथा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कथा वाचक आचार्य शिव कुमार शास्त्री करेंगे।
काम की बात
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सुबह डॉ. सृष्टि, शाम को डॉ. परीशा शर्मा और रात्रि को डॉ. प्रवीण आपातकाल सेवा में तैनात होंगे।
सिविल अस्पताल गगरेट में डॉ. सुजाता कपिला, अंब में डॉ. संदीप, थानाकलां में डॉ. हिमांशु नड्डा, बंगाणा डॉ. वीना आपातकाल सेवा में तैनात होंगे।