रक्त दान शिविर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर पूर्वाह्न 10:00 बजे नागरिक अस्पताल गगरेट में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
छिंज प्रतियोगिता
क्षेत्र के पिरथीपुर गांव में बाबा योगिश्वर मंदिर के नजदीक छिंज प्रतियोगिता का आयोजन रविवार दोपहर दो बजे से शुरु होगा। इस प्रतियोगिता में हिमाचल और पंजाब के पहलवान पहुंचेंगे।
जागरूकता शिविर
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूरकलां में सुबह 10:00 बजे जिलास्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा।
खेलकूद
प्रदेश स्तरीय अंडर 19 फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज सुबह 10:00 बजे बाल स्कूल ऊना में होगा ।
महा दंगल
गोगा जाहरवीर मैड़ी और बाबा नाहर सिंह मैड़ी मंदिर में एकदिवसीय संयुक्त दंगल प्रतियोगिता शाम 5:00 बजे शुरू होगी।
भागवत कथा
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के नकड़ोह में भागवत कथा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कथा वाचक आचार्य गणेश दत्त शास्त्री करेंगे।
काम की बात
क्षेत्रीय अस्पताल की आपातकाल ओपीडी में सुबह डाॅ. विवेक कुमार, दोपहर में डाॅ. सुरभि शर्मा और रात में डाॅ. अंकिता शर्मा सेवाएं देंगे।
नागरिक अस्पताल चिंतपूर्णी की आपातकाल ओपीडी में डाॅ. गुलशेर, सीएचसी भदसाली में डाॅ. रिशी सहोड़, नागरिक अस्पताल बंगाणा में डॉ. वीना सेवाएं देंगी।
नागरिक अस्पताल गगरेट की आपातकाल ओपीडी में डॉ. शिवा लखनपाल, नागरिक अस्पताल हरोली में सुबह डॉ. वंदना व रात में डॉ. शिवेक मोहन सेवाएं देंगे।