बैठक
पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन ऊना की बैठक सुबह 11:00 बजे पुराना बस स्टैंड में आयोजित होगी।
आयोजन
विधायक राकेश कालिया सुबह 10:00 बजे नगर पंचायत दौलतपुर चौक में विभिन्न सुविधाओं और नई नीतियों को लेकर आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगे।
शिविर
भंजाल स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे होगा।
कुश्ती
दौलतपुर चौक में दो दिवसीय दंगल मेले का आयोजन शाम 4:00 बजे किया जाएगा।
शिविर
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य टीम हरोली भडयारा गांव में सुबह 11 बजे स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करेगी।
काम की बात
क्षेत्रीय अस्पताल की आपातकाल ओपीडी में सुबह डाॅ. राज कुमार, दोपहर में डाॅ. हर्ष गर्ग और रात में डाॅ. पुनीत बंसल सेवाएं देंगे।
नागरिक अस्पताल चिंतपूर्णी की आपातकाल ओपीडी में डाॅ. राजेश कुमार, सीएचसी भदसाली में डाॅ. परीनीति शर्मा, नागरिक अस्पताल बंगाणा में डॉ. अशोक सेवाएं देंगे।
नागरिक अस्पताल गगरेट की आपातकाल ओपीडी में डॉ ज्योतिका, नागरिक अस्पताल हरोली में सुबह डॉ. पूजा व रात में डॉ. मनमीत सैणी सेवाएं देंगे।