प्रतियोगिता
दो दिवसीय बाथू क्रिकेट कप का आयोजन दशमेश पब्लिक स्कूल गुरपलाह खेल मैदान में पूर्वाह्न 10:00 बजे से होगा।
बैठक
राजकीय महाविद्यालय हरोली में अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक दोपहर 2:00 बजे होगी।
बैठक
राजकीय महाविद्यालय चौनीमनियार में अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक सुबह 11:00 बजे महाविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी।
दंगल
दौलतपुर चौक के गांव सलोह बेरी में दंगल मेले का आयोजन शाम 5:00 बजे से होगा।
काम की बात
क्षेत्रीय अस्पताल की आपातकाल ओपीडी में सुबह डाॅ. श्रुति वशिष्ठ, दोपहर में डाॅ. अभिषेक गर्ग और रात में डाॅ. राहुल कौंडल सेवाएं देंगे।
नागरिक अस्पताल चिंतपूर्णी की आपातकाल ओपीडी में डाॅ. प्रिया धीमान, सीएचसी भदसाली में डाॅ. परीनीति शर्मा, नागरिक अस्पताल बंगाणा में डॉ. अशोक सेवाएं देंगे।
नागरिक अस्पताल गगरेट की आपातकाल ओपीडी में डॉ. हरप्रीत कौर, नागरिक अस्पताल हरोली में सुबह डॉ. मनवीर सिंह व रात में डॉ. वंदना सेवाएं देंगी।