फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव से बचने के लिए 60 प्रतिशत रिवीजन पर लगाएं समय : सतीश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठियाडी स्कूल में बच्चों को वार्षिक परीक्षा से पूर्व तैयारी के दिए टिप्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। राजकीय उच्च विद्यालय कुठियाडी में बच्चों को वार्षिक परीक्षा से पूर्व कैसे तैयारी करनी है और तनाव से खुद को कैसे बचाना है, इस बारे में जागरूक किया। रिसोर्स पर्सन सेवानिवृत्त प्रवक्ता सतीश शर्मा ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि परीक्षा से पूर्व तैयारी के लिए हर बच्चा अपनी रणनीति बनाता है। आप इस संबंध में जो विषय मुश्किल हैं, उनके लिए अधिक समय तथा आसान के लिए कम समय देने का टाइम टेबल बनाएं। तनाव से बचने के लिए अपने समय का 60 प्रतिशत रिवीजन के लिए, 30 प्रतिशत मुश्किल कंटेंट को टच करने के लिए और 10 प्रतिशत मनोरंजन एवं खेल के लिए लगाएं। अपने आप को रिचार्ज करने के लिए खेल भी जरूरी है। परीक्षाओं के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग तभी कीजिए जब जरूरत हो। यदि अन्य चीजें देखने लग जाओगे तो तैयारी नहीं हो पाएगी। तनाव से बचने के लिए घर से भ्रामरी प्राणायाम 5 से 10 मिनट तक अवश्य करें। यदि परीक्षा भवन में बैठे-बैठे भी तनाव महसूस हो तो तीन बार लबे श्वास लेने से तनाव कम हो जाएगा ।यदि कुछ प्रश्न नहीं भी आते हैं तो भी तनाव में आने की कोई जरूरत नहीं। प्रसन्न मन से परीक्षा दीजिए। हमारा स्वास्थ्य और जीवन परीक्षा से कहीं अधिक मूल्यवान है। अपनी तरफ से पूरी मेहनत करें फिर जैसा भी परिणाम रहे, उसको खुशी-खुशी स्वीकार भी करना सीखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें