फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डोहगी संस्कृत महाविद्यालय में निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 15 Aug 2026 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय डोहगी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में एनएसएस स्वयंसेवियों के साथ महाविद्यालय के आचार्य वर्ग और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बंगाणा और डोहगी के विभिन्न क्षेत्रों से निकली यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. मुकेश कुमार ने शहीद उधम सिंह के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से बलिदानियों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। समापन पर आयोजित सभा की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य आचार्य डॉ. केदार दत्त पुरोहित ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें