फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वैष्णो देवी माथा टेक लौट रहे कार सवारों को टिपर ने मारी टक्कर, महिला और दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर-तलवाड़ा मुख्य मार्ग पर हुई दुर्घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर-तलवाड़ा मुख्य मार्ग पर मरवाडी बाज़ार में एक टिपर और कार की टक्कर से महिला और दो बच्चों को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार कार सवार माता वैष्णो देवी मंदिर में माथा टेकने के बाद वापस अपने घर बड़सर जा रहे थे। मारवाड़ी में रेलवे के काम के लगे टिपर से आमने सामने टक्कर हो गई। कार सवार महिला वीना कुमारी एवं दो बच्चों सहज एवं साहिल को चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए दौलतपुर चौक अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने घायलों की स्थिति को देखते हुए ऊना अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार कार में दो बच्चों सहित छह लोग सवार होकर माता वैष्णो देवी के दर्शन कर बड़सर स्थित अपने गांव सदोह लौट रहे थे। इसी दौरान दौलतपुर चौक की तरफ से आ रहे टिपर के साथ सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं।मौके पर पहुंची पुलिस ने भी स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई कुलभूषण सिंह ने बताया कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। घायलों का इलाज़ जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें