फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तारकोल की बजाय कंक्रीट बेस पर लगेंगी टाइल्स

Wed, 09 Sep 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। लंबे समय से गड्ढों और टूटे हिस्सों के कारण परेशानी झेल रहे दौलतपुर बाजार की सड़क अब नए रूप में नजर आएगी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत के बजाय इसे मजबूत आधार के साथ तैयार करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त हिस्से की पहले खोदाई की जा रही है और उसके बाद सीमेंट मिक्स कंक्रीट से बेस तैयार किया जा रहा है। इस बेस के ऊपर टाइल्स लगाई जाएंगी। खास बात यह है कि सड़क को केवल तारकोल डालकर समतल करने के बजाय कंक्रीट बेस और टाइल्स की व्यवस्था की जा रही है। इससे सड़क के ज्यादा टिकाऊ रहने की उम्मीद है और बाजार को भी बेहतर स्वरूप मिलेगा। सड़क की समस्या को लेकर पहले उठाए गए मुद्दे के बाद विभाग की ओर से काम शुरू होने से स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों में भी राहत की उम्मीद जगी है। व्यापार मंडल प्रधान राजीव राजू ने लोक निर्माण विभाग का आभार जताते हुए कहा कि बाजार की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए विभाग ने सकारात्मक कदम उठाया है। उन्होंने विभाग से काम को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें