फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल स्तर से शुरू हो थ्रो बाल खेलकूद प्रतियोगिता : मानसी राणा

Fri, 27 Sep 2024 06:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल जूनियर टीम की कप्तान मानसी राणा ने उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल जूनियर टीम की कप्तान मानसी राणा पिछले लगभग तीन वर्ष से हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल जूनियर टीम की तरफ से देश के अलग-अलग राज्यों में खेलती चली आ रही है। वहीं, मानसी राणा हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल जूनियर टीम की कप्तान के तौर पर झारखंड तथा हैदराबाद में टीम का नेतृत्व कर चुकी हैं। वहीं, 09 से 11 दिसंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में होने वाली 34वीं नेशनल जूनियर थ्रो बाल खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित हो चुकी है। वहीं, हाल ही में हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल जूनियर टीम की कप्तान मानसी राणा ने एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान कुटलैहड़ के कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा को जिला ऊना उच्च शिक्षा उपनिदेशक राजेन्द्र कौशल सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य व शारीरिक शिक्षक उपस्थिति में प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सहित अन्य मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें हिमाचल प्रदेश सरकार से उन होनहार खिलाड़ियों के लिए तीन प्रतिशत कोटा दिलाने की मांग रखी है, जो खिलाड़ी थ्रो बाल खेलकूद प्रतियोगिता में नेशनल स्तर पर प्रतिभा दिखा रहे हैं। ज्ञापन में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भी आग्रह किया गया है कि आने वाले समय में थ्रो बाल खेलकूद प्रतियोगिता को स्कूल स्तर से शुरू किया जाए, जिससे होनहार खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिल सके। कुटलैहड़ कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा ने भी पुरा आश्वासन दिया है कि खिलाड़ियों तथा एसोसिएशन की इस मांग को जल्द ही विधानसभा से स्वीकृति दिलाने की हरसंभव कोशिश करूंगा।

फोटो एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल जूनियर टीम की कप्तान मानसी राणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें