फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 200 रुपये फेंक डेढ़ लाख लूटने का प्रयास फेल, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Jul 2024 03:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े दो शातिर लोगों ने एक महिला से डेढ़ लाख रुपये लूटने का प्रयास किया। महिला की समझदारी और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शातिर अपराधियों को पुलिस के हवाले किया गया।
विज्ञापन

मामला वीरवार दोपहर का है। जब दौलतपुर चौक निवासी महिला अपनी बहू के साथ घर में जरूरी कार्य के लिए बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालकर बैंक से बाहर निकल रही थी। वहां पहले से उनकी रैकी कर रहे दो शातिर एक बुजुर्ग एवं एक युवक वहां मौजूद थे। बुजुर्ग ने महिला को रोकने के लिए अपनी जेब से 200 रुपये का नोट फेंक कर महिला को कहा कि यह नोट आपका तो नहीं गिरा, लेकिन महिला न कहते हुए वहां रुकी नहीं। इसके वाद आरोपियों ने महिला को फिर रोकना चाहा और पैसों से भरा बैग खिंचने का प्रयास किया, लेकिन महिला और उसकी बहू ने उनकी चालाकी को भांप लिया और वहां से निकल गईं। इसके बाद दोनों लोग कुछ दूरी पर जाकर फिर महिला का इंतजार करने लगे, लेकिन महिला ने फोन कर अपने बेटों को बुलाया और सारी बात बताई। बेटे ने अपनी माता की बताई पहचान पर दोनों मोटरसाइकिल सवारों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
चौकी प्रभारी एसआई अजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान प्रवेश कुमार निवासी सनेया बटाला-गुरदासपुर और दूसरे की अशोक कुमार निवासी मजीठा रोड, अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों आपराधिक छवि के लोग हैं और इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पंजाब सीमा से सटे गांव अमरोह के निवासी बलवंत सिंह से 6 मई को इसी तर्ज पर 500 रुपये फेंक कर 7000 की लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें