फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हेरोइन के साथ तीन युवक काबू

Sun, 16 Jun 2024 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब पुलिस ने कार सवार तीन युवकों से 2.35 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात के लगभग सवा आठ बजे अंब थाना पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल अनुष कुमार, किशोरी लाल, कांस्टेबल सौरय सरपाल, गृह रक्षक वेद प्रकाश, गृह रक्षक आशिक अली, विशाल कुमार की टीम ने चुरड़ू में स्वां के निकट एक स्विफ्ट कार, जिसमें तीन लोग सवार थे। उन्हें तलाशी के लिए रोका। इसमें तलाशी के दौरन डैशबोर्ड में एक पॉलिथीन में लपेटकर रखा गया 2.35 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों, जिनमें एक निवासी नादौन और दो लोग रंगस शामिल थे। तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें