फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बढेड़ा राजपूतां के तीन विद्यार्थियों ने पास की छात्रवृत्ति परीक्षा

Tue, 08 Apr 2025 04:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नारी/पंजावर (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बढेड़ा राजपूतां के तीन विद्यार्थियों ने नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा पास की है। इनमें दानिश धीमान पुत्र अजय कुमार, दिव्या पुत्री राकेश कुमार और प्रियांशु पुत्र सतीश कुमार शामिल हैं। नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा एससीईआरटी सोलन की ओर से प्रति वर्ष आयोजित की जाती है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य सतनाम सिंह, स्टाफ सदस्यों और एसएमसी प्रधान मोनिका देवी ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। इसके अलावा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी। इस छात्रवृत्ति में विद्यार्थियों को नवमीं से 12वीं तक प्रति वर्ष 12000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें