फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रदेश के तीन इंटक नेताओं को सौंपे पदभार

Sun, 26 Apr 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। इंडियन नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन फॉरेस्ट एंड वुड वर्कर फेडरेशन की 28वीं कन्वेंशन बेंगलुरु में हुई। इसमें पूर्व सांसद डॉ. आरसी खूटिया को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय इंटक के अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी भी मौजूद रहे। इसके अलावा देश के 122 इंटक नेताओं की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इस गठन में हिमाचल प्रदेश के तीन इंटक नेताओं वरिष्ठ नेता बाबा हरदीप सिंह, कामरेड जगत राम शर्मा व प्रेम पाल भाटिया को भी हिमाचल प्रदेश से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिम्मा सौंपा गया है। इसमें बाबा हरदीप सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, कामरेड जगत राम शर्मा और प्रेम पाल भाटिया को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें