फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तीन मालवाहक वाहनों पर लगाया 65000 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों में क्षमता से कहीं अधिक सामान लदा पाया गया
विज्ञापन

नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन मालवाहक वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज दीपक राणा के नेतृत्व में की गई चेकिंग के दौरान तीनों वाहनों में क्षमता से कहीं अधिक सामान लदा पाया गया। वाहनों की बॉडी से ऊपर तक भरा हुआ माल न केवल नियमों के खिलाफ था, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा भी बन रहा था। तीनों वाहनों के चालकों पर कुल 65000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा ने बताया कि ओवरलोडिंग से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। नियमों का सख्ती से पालन करवाया जा रहा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सामान लोड करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या समस्या से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें