फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तीन के साथ मारपीट, छह पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध संक्षेप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत त्यूड़ी गांव में बुधवार शाम को मीट की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति और उसके दो भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद सलीम निवासी वार्ड दो धुसाड़ा जिला ऊना ने शिकायत में बताया कि बुधवार शाम के समय वह त्यूड़ी स्थित अपनी मीट की दुकान पर मौजूद था। उसी समय दुकान के बाहर धर्मशाला सड़क मार्ग पर कार में चार व्यक्ति और एक बाइक पर दो अन्य लोग आए। सभी छह लोगों ने उसे दुकान से बाहर बुलाया तथा उससे बहसबाजी करने लगे। आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। इसपर उसने अपने भाइयों मोहम्मद रफी व मोहम्मद हुसैन को मौका पर बुलाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उसके भाइयों के साथ भी मारपीट की। मारपीट में उसे व उसके भाईयों को चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें