फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 4.43 ग्राम चिट्टा के साथ तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो मामलों में की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक/ऊना। गगरेट क्षेत्र के मवा कोहलां और बड़ोह गांव में 4.43 ग्राम चिट्टा के साथ तीन लोगों को काबू किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने सोमवार रात नाके के दौरान एक आरोपी को 1.42 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी बालकरण निवासी धर्मपुर, जिला मंडी का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी चिट्टा होशियारपुर से लेकर आया था। एएसआई कुलभूषण ने बताया कि पुलिस टीम ने मवा कोहलां में नाके पर आरोपी को रोककर तलाशी ली तो उससे 1.42 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। दूसरे मामले में बड़ोह गांव में गगरेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 03.01 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने मनी राम निवासी पुरानी मंडी तहसील सदर मंडी व उसके साथी विनोद शर्मा निवासी गांव नांगाबाग डाकघर बंदरोल तहसील व जिला कुल्लू के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें