फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शटरिंग चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 May 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। अंब पुलिस ने अंदौरा में एक निर्माण कंपनी की साइट से शटरिंग की प्लेटें चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अंदौरा में सड़क निर्माण कार्य में लगी एक कंपनी की करीब 20 लोहे की शटरिंग प्लेटें बीते 18 अप्रैल को गायब हो गई थीं। ठेकेदार कमल ठाकुर ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की लेकिन सफलता न मिलने पर उन्होंने दो मई को अंब थाना में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मंगलवार तक इस चोरी में शामिल तीन आरोपियों को पकड़ लिया। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें